समस्तीपुर, बिहार के सरायरंजन में शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरघोघी में सरायरंजन प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी ने जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र समस्तीपुर एक्सेस टू जस्टिस और क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वाधान में निकाली गई बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इस अवसर पर प्रमुख वीणा कुमारी ने बताया की बाल विवाह के कुपरिणामों की समझ नहीं होने के कारण आज भी लोग बाल विवाह कर रहे हैं, बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, इस कुरीति को हम सभी को मिलकर मिटाना है । उन्होंने बताया की सबसे अधिक बाल विवाह दलित समाज में हो रही है , जिसके कारण बालिकाओं शिक्षा से बंचित रह जाती है । पढने की उम्र में उन्हें परिवार संभालनी परता है , 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों का सर्वांगीण विकास रुक जाता है।
बाल विवाह के कुपरिणाम
उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नरघोघी के शिक्षक श्री मनोज कुमार साह एवं श्री पंकज कुमार झा ने कहा की 18 वर्ष से कम उम्र में बच्ची की शादी करदेने के वजह से बच्ची की सर्वांगीण विकास रुक जाता है, जिससे वो तो खुद बच्ची है और उसे बच्ची को जन्म दे देती है, जिससे दोनों पर ही खतरा रहता है , कई तरह की बीमारियाँ भी हो जाती है । उन्होंने बताया की बाल विवाह सबसे बड़ी चुनौती है इससे हम सभी को मिलकर मिटाना है और एक विकसित देश बनाना है ।

महंत राम रक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , नरघोघी के उर्दू के शिक्षक शकील अहमद ने बताया की बाल विवाह के कारण कुपोषित बच्चों का जन्म होता है, जिससे कुपोषित बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है ।
बाल विवाह रोकने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, नरघोघी के प्राचार्य दीपक कुमार मंडल ने कहा कि दलित समाज के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए, क्योंकि उसी समुदाय में बाल विवाह अधिक मात्रा में होता है। अधिवक्ता रामलाल पासवान ने कहा कि बाल विवाह में शामिल होने वाले माता-पिता, सगे संबंधियों समेत नाई, कुम्हार, माली, ब्राह्मण, टेंट वाला, बाजा वाला, बारात जाने वाले तमाम लोगों को सजा का प्रावधान है।
इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र और छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा समाज सेवी जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बाल विवाह मुक्ति रथ को बलराम चौरसिया, ललिता कुमारी, दिनेश प्रसाद चौरसिया, रविन्द्र पासवान, वीणा कुमारी, किरण कुमारी, मयंक कुमार सिन्हा, वीभा कुमारी, माजदा खातुन, संगीता कुमारी, गायत्री कुमारी समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक तेज नारायण महतो ने किया।
1 thought on “बाल विवाह मुक्ति रथ को सरायरंजन प्रखंड प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना”