समस्तीपुर के सरायरंजन में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र अख्तियारपुर द्वारा रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड नंबर 01 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 97 पर बाल संरक्षण समिति का गठन को लेकर एक आम सभा का आयोजन किया गया। इस आम सभा में वार्ड सदस्य को अध्यक्ष, आंगनबाड़ी सेविका अनीता कुमारी को सचिव और पंच सदस्य मदन सहनी को उपाध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार पासवान उर्फ सतनाम जी ने कहा कि बाल संरक्षण के लिए घर परिवार, समाज और सरकार को मिलकर सहयोग करना होगा। उन्होंने बाल विवाह मुक्त गांव पर चर्चा करते हुए कहा कि पढ़ा-लिखाकर बालिका की शादी 18 साल बाद और लड़का की शादी 21 साल बाद ही करना चाहिए।आंगनबाड़ी सेविका अनीता कुमारी और विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव विभा कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों को लालन पालन सम्मान पूर्वक करना चाहिए। बच्चों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करना चाहिए। बेटी का भरन पोषण में भेदभाव नहीं करना चाहिए। लिंग भेद भाव से बालिकाओं पर बुड़ा प्रभाव पड़ता है।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति को जिंदा रखने के लिए नियमित रूप से बैठक होना चाहिए। और बैठक में किए गए चर्चा और मुख्य प्रस्ताव को लिखना चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन आंगनबाड़ी सेविका अनीता कुमारी ने किया।