समस्तीपुर, बिहार के सरायरंजन प्रखंड में शनिवार को जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र अख्तियारपुर समस्तीपुर (JJBVK,Samastipur) एक्सेस टू जस्टिस और क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वाधान में बाल विवाह मुक्ति रथ को प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत निर्गुणी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई से पुरी दुनिया की बेटियां परेशान हैं।इस समाजिक बुराई को दुनिया से मिटाने के लिए एक सौ देशों ने एक साथ महा अभियान चलाया है।इस अभियान का आज निनानवें दिन पुरा हो रहा है।कल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिला दिवस के अवसर पर समस्तीपुर जिला के समाहरणालय स्थित सभागार में एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा। बाल विवाह को लेकर संघर्षरत महिलाओं को सरकारी स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा।

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगसारा के बच्चों के साथ संवाद स्थापित करते हुए बाल विवाह से संबंधित जानकारी रखने वाले बालिकाओं को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित भी किया। मौके पर उक्त विद्यालय के शिक्षक रामराजी प्रसाद, मारुति नंदन सिंह, प्रमोद कुमार राय वीणा कुमारी, ललिता कुमारी, किरण कुमारी पप्पू यादव, हर्ष मोहन कुमार, नवनीत कुमार, बबिता कुमारी, राखी कुमारी, समेत अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।