सरायरंजन में सामुदायिक शिक्षा केंद्र

समस्तीपुर: सरायरंजन में सामुदायिक शिक्षा केंद्र का उद्घाटन, गरीब बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा

User avatar placeholder
Written by New Khabarein

April 27, 2026

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में सामुदायिक शिक्षा केंद्र का उद्घाटन वार्ड संख्या 21 रविदास टोला में हुआ । जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र और CRY के सहयोग से गरीब बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा और पठन सामग्री ।

सरायरंजन में सामुदायिक शिक्षा केंद्र : शिक्षा के माध्यम से सामाजिक बदलाव पर जोर

उद्घाटन समारोह में वरिष्ट रिसर्च कंसल्टेंट दिनेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है , जिसके जरिए बच्चों को बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचाया जा सकता है । उन्होंने बताया की ये संस्था बच्चों की क्षेत्रों में काम कर रही है,

सरायरंजन में सामुदायिक शिक्षा केंद्र
शिक्षा के माध्यम से सामाजिक बदलाव

सरायरंजन में सामुदायिक शिक्षा केंद्र: जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड पार्षद सविता कुमारी, विद्यालय शिक्षा समिति मुन्नी देवी, आंगनबाड़ी सेविका रिंकू कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा फीता काटकर किया गया । मुख्य अतिथि सविता कुमारी ने कहा कि शिक्षा समाज में समानता लाने के साथ – साथ गरीबी और बेरोजगारी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस नि:शुल्क शिक्षा केंद्र से जोड़े।

सामुदायिक शिक्षा केन्द्र सरायरंजन उद्घाटन
सामुदायिक शिक्षा केन्द्र का उद्घाटन करते वार्ड पार्षद सविता कुमारी

बढ़ती शिक्षा लागत के बीच राहत : सरायरंजन में सामुदायिक शिक्षा केंद्र

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा काफी महंगी हो गयी है, जिससे गरीब परिवारों के लिए बच्चों को ट्यूशन दिलाना कठिन हो गया था। ऐसे में यह नि:शुल्क शिक्षा केंद्र समाज के वंचित वर्गों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा । यहाँ बच्चों को न केवल मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, वल्कि पठन-पठान सामग्री भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी ।

आंगनबाड़ी और समुदाय पर सकारात्मक असर

आंगनबाड़ी सेविका रिंकू कुमारी ने बताया कि संस्था के प्रयासों से आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति में सुधार हुआ है। वहीं सामुदायिक शिक्षक संदीप कुमार ने बताया की वे स्वयं संस्था के सहयोग से पढ़ें हैं और अब वो अपने समुदाय के 50 से अधिक बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दे रहें हैं ।

सरायरंजन प्रखंड के मुसहर-कुरेड़ी बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा केन्द्र का उद्घाटन

बाल श्रम और बाल विवाह रोकने की पहल

विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव मुन्नी देवी ने कहा की शिक्षा से वंचित बच्चे अक्सर बाल श्रम और बाल विवाह का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

पोषण सामग्री का वितरण

उद्घाटन समारोह के बाद बच्चों के बीच पोषण सामग्री का वितरण किया गया । यह वितरण वार्ड पार्षद सविता कुमारी के हाथों सम्पन्न हुआ ।

Image placeholder

मेरा नाम प्रमोद कुमार सिन्हा है मुझे न्यूज़ - ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में लिखना पसंद है

Leave a Comment