योगापट्टी के बहुअरवा में किशोर-किशोरी सशक्तिकरण

योगापट्टी के बहुअरवा में किशोर-किशोरी सशक्तिकरण पर पंचायत स्तरीय उन्मुखीकरण, बाल विवाह रोकने पर जोर

User avatar placeholder
Written by New Khabarein

June 18, 2026

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड स्थित बहुअरवा पंचायत में बुधवार 18 जून 2026 को किशोर-किशोरी सशक्तिकरण बिषय पर पंचायत स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम संस्था द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी सेविकाओं , विकास मित्र, जीविका दीदियों और सरकारी कर्मियों को बाल संरक्षण, बाल अधिकार और सरकारी योजनाओं की बारीकियों से अवगत कराया गया।

योगापट्टी प्रखंड में बाल विकास और शिक्षा को लेकर लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं। प्रथम संस्था की पिछली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें: योगापट्टी में किशोर सशक्तिकरण 2026 की पूरी रिपोर्ट

कार्यक्रम का मुख्य एजेंडा क्या था

प्रथम संस्था के प्रखंड समन्वयक शुभम कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था 10 से 19 वर्ष की उम्र होती है। यह उम्र शारीरिक , मानसिक और भावनात्मक बदलाव की होती है। इस दौरान सही गाइडेंस न मिले तो बच्चे गलत संगत, बाल विवाह, बाल श्रम या फिर ड्रॉपआउट के शिकार हो जाते हैं। पंचायत स्तर पर जागरूकता ही इसका सबसे बड़ा समाधान है।

कार्यक्रम में कौन-कौन रहा मौजूद

उन्मुखीकरण में प्रथम संस्था से पूजा कुमारी के अलावा सभी वार्डों की आंगनवाड़ी सेविकाएं, विकास मित्र, जीविका कम्युनिटी मोबलाइज़र , पंचायत सजिव और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। प्रथम संस्था बीते 3 साल से पश्चिम चंपारण में बाल संरक्षण पर काम कर रही है।

योगापट्टी के बहुअरवा में किशोर-किशोरी सशक्तिकरण
कार्यक्रम में मौजूद पर्तिनिधि
Image placeholder

मेरा नाम प्रमोद कुमार सिन्हा है मुझे न्यूज़ - ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में लिखना पसंद है

Leave a Comment