R.B.S महाविद्यालय, मोहिउद्दीननगर में अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

User avatar placeholder

August 22, 2026

मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर | आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को R.B.S महाविद्यालय, मोहिउद्दीननगर में जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र (JJBVK) के द्वारा अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व JJBVK के परियोजना पदाधिकारी श्री रवि कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मेधावी छात्राओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस योजना के तहत चयनित छात्राओं को ₹30,000 प्रति वर्ष पूरे कोर्स की अवधि तक प्रदान किया जाएगा।”

श्री रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि यह छात्रवृत्ति केवल छात्राओं के लिए है, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए है, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन एवं निःशुल्क है और चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जागरूकता सत्र के बाद उपस्थित सभी पात्र छात्राओं का निःशुल्क फॉर्म JJBVK टीम द्वारा भरवाया गया। छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।

आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है, सिर्फ 11 दिन शेष हैं।

संस्था के समाजिक कार्यकर्ता मयंक कुमार ने छात्राओं से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन करें।

Image placeholder

मेरा नाम प्रमोद कुमार सिन्हा है मुझे न्यूज़ - ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में लिखना पसंद है

Leave a Comment