समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आर बी कॉलेज दलसिंहसराय में शनिवार को एक महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बढ़ते डिजिटल युग में जहां एक तरफ इंटरनेट ने जीवन को सरल बनाया है, वहीं साइबर अपराधों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई है ।इसी को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ ( IQAC ) एवं सामाजिक संस्था The Umeed के संयुक्त सहयोग से ” मिशन साइबर चेतना” के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार चौधरी के संरक्षण और डॉ. विमल कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें साइबर एक्सपर्ट अमरजीत कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य :
इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य छात्रों, शिक्षकों और युवाओं में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था। आज का युवा वर्ग सबसे ज्यादा इंटरनेट का उपयोग करता है, चाहे वह ऑनलाइन पढाई हो , सोशल मिडिया हो या ऑनलाइन बैंकिंग। ऐसे में उनके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि वे खुद को ऑनलाइन ठगी से कैसे बचा सकते हैं।
प्रधानाचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि, ” शिक्षा का उदेश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि छात्रों को जीवन की वास्तविक चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करना भी है। साइबर सुरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी चुनौतीयों में से एक है , और हमारे कॉलेज का यह प्रयास छात्रों को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
साइबर सुरक्षा पर एक्सपर्ट ने किन विषयों की दी जानकारी ?
कार्यक्रम में साइबर एक्सपर्ट अमरजीत कुमार ने बहुत ही सरल और व्यावहारिक भाषा में छात्रों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।
फिशिंग क्या है और इससे कैसे बचें ?
उन्होंने बताया की फिशिंग एक ऐसा साइबर अपराध है जिसमें अपराधी बैंक या किसी भरोसेमंद संस्था के नाम पर फर्जी ईमेल या मैसेज भेजकर आपकी निजी जानकारी जैसे पासवर्ड, otp, बैंक डिटेल्स चुरा लेते हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि कभी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी संदिग्ध का जवाब न दें।
ऑनलाइन ठगी और वित्तीय धोखाधड़ी
ऑनलाइन शौपिंग, UPI फ्रॉड, लॉटरी के नाम पर ठगी जैसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक्सपर्ट ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना otp, cvv या पासवर्ड कभी भी शेयर नहीं करना चाहिए। कोई भी बैंक आपसे फ़ोन पर ऐसी जानकारी कभी नहीं मांगता।
साइबर बुलिंग और सोशल मिडिया सुरक्षा
आजकल सोशल मीडिया पर साइबर बुलिंग एक आम समस्या बन गई है। खासकर छात्राओं को इस बारे में जागरूक किया गया कि अगर कोई उन्हें ऑनलाइन परेशान करता है तो वे तुरंत साइबर सेल या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकती हैं। साथ ही अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल को प्राइवेट रखना और स्ट्रॉन्ग पासवर्ड का उपयोग करना कितना जरूरी है, इस पर भी जोर दिया गया।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सुरक्षित उपयोग
एआई के दौर में डीपफेक विडियो और फर्जी खबरें एक नई चुनौती हैं। एक्सपर्ट ने छात्रों को बताया की एआई का उपयोग केवल पढ़ाई और रचनात्मक कार्यों के लिए करें, लेकिन किसी भी जानकारी को बिना सत्यापित किए आगे न बढाएं।
IQAC और The Umeed संस्था की भूमिका
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में IQAC और The Umeed संस्था की भूमिका सराहनीय रही। IQAC का मुख्य कार्य महाविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है , और इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम उसी दिशा में एक प्रयास है। वहीं The Umeed संस्था, जो समाज में सिक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है, इस कार्यक्रम के लिए तकनिकी और सामाजिक सहयोग प्रदान किया। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे भविष्य में भी युवाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।