सरायरंजन प्रखंड के मुसहर-कुरेड़ी बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा केन्द्र का उद्घाटन

User avatar placeholder
Written by New Khabarein

April 22, 2026

जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र अख्तियारपुर समस्तीपुर के द्वारा सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड संख्या 21 मुसहर और कुरेड़ी समुदाय के बच्चे को छिजित होने से बचाने के लिए शिक्षा केन्द्र का उद्घाटन समारोह मंगलवार को किया गया। शिक्षा केन्द्र उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सरायरंजन के मुख्य पार्षद पूजा कुमारी स्थानीय वार्ड पार्षद सविता कुमारी, स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रूपम कुमारी, शिक्षिका कृष्णा, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी, पुनीता कुमारी, सिनियर रिसर्च कंसल्टेंट ललिता कुमारी, सामुदायिक शिक्षिका रुखसाना नूर, बलराम चौरसिया दिनेश प्रसाद चौरसिया संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए दिनेश प्रसाद चौरसिया ने जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्य पार्षद पूजा कुमारी जी के डिमांड पर नरघोघी मुशहर टोला में शिक्षा केन्द्र का उद्घाटन किया जा रहा है। हमें विश्वास है कि इस केन्द्र का लाभ यहां के मुसहर और कुरेड़ी समुदाय के बच्चों को मिलेगा। अपने संबोधन से बच्चों को उत्साहित करते हुए मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने कहा कि हम जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र का शुक्रगुजार हैं कि मेरे कहने पर सबसे गरीब बस्ती में निशुल्क शिक्षा केन्द्र खोला गया है। यहां के सभी बच्चों में भी पढ़ने का उत्साह देखने को मिल रही है।हम इन बच्चों के माता-पिता से आग्रह करते हैं कि नियमित रूप से बच्चों को इस केन्द्र में भेजने का काम करेंगे। शिक्षा वो शेरनी का दूध है, जो पिएगा वो दाहारेगा । आगे उन्होंने कहा कि जो बच्चे नियमित रूप से इस केन्द्र के साथ साथ विद्यालय नियमित रूप से जाएंगे उन्हें पठन पाठन सामग्री भी अपने तरफ से देंगे। उद्घाटन समारोह के बाद पूजा कुमारी ने संस्था द्वारा पोषण सामग्री का भी अपने हाथों से वितरण किया वहीं अख्तियारपुर में संचालित बालिका ट्युशन सेंटर में पढ़ने वाली बालिकाओं को पाठ्य पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष गौरीशंकर चौरसिया, कार्यकारणी सदस्य रामप्रित चौरसिया, अमित कुमार, रामदयाल दास, रामनारायण पासवान, रामेश्वर सदा, ने अपना विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन नवनीत कुमार और हर्ष मोहन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

शिक्षा केन्द्र के उद्घाटन समारोह में जुटे बच्चे और स्थानीय जनप्रतिनिधि।
Image placeholder

मेरा नाम प्रमोद कुमार सिन्हा है मुझे न्यूज़ - ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में लिखना पसंद है

1 thought on “सरायरंजन प्रखंड के मुसहर-कुरेड़ी बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा केन्द्र का उद्घाटन”

Leave a Comment