समस्तीपुर में भारी वर्षा के बीच रेल विकास एवं विस्तार मंच के बैनर तले DRM कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय उपवास आंदोलन किया गया।आंदोलनकारियों ने समस्तीपुर के अटेरन चौक और मुक्तापुर में ओवरब्रिज निर्माण, नई रेल लाइन परियोजनाओं तथा रेल सुविधाओं को लेकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
समस्तीपुर में भारी बारिश के बीच रेल मांगों को लेकर उपवास आंदोलन
समस्तीपुर में शुक्रवार को लगातार हो रहे भारी बर्षा के बावजूद रेल विकास एवं बिस्तार मंच के बैनर तले एक दिवसीय उपवास आंदोलन आयोजित किया गया। आंदोलन समस्तीपुर रेल मंडल कर्यालय यानि DRM कार्यालय के समक्ष शुरू हुआ, जहां जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल हुए ।
बारिश इतनी तेज थी कि आंदोलन स्थल पर लगाए गए टेंट, दरी और जाजिम तक भींग गए, लेकिन इसके बावजूद आंदोलनकारी डटे रहे। लोगों का कहना था कि वर्षों से लंबित रेल परियोजनाओं और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है । अब जनता के पास आंदोलन के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।
क्या है पूरा मामला ?
यह आंदोलन मुख्य रूप से समस्तीपुर जिले की कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को लेकर किया गया है। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग अटेरन चौक रेल गुमटी पर ऑवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति देना था। इसके अलावा मुक्तापुर रेल गुमटी पर पहले हुए शिलान्यास के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने को लेकर भी लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
रेल विकास एवं विस्तार मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने बताया कि सरकार और रेलवे प्रशासन ने कई बार आश्वासन दिए, लेकिन जमीन पर काम शुरू नहीं हुआ। इससे स्थानीय लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ये आंदोलन में कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर नई रेल लाइन परियोजना को जल्द शुरू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। लोगों का कहना था कि यदि यह रेल लाइन बनती है तो समस्तीपुर और वैशाली जिले के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
कब और कहाँ हुआ आंदोलन
यह उपवास आंदोलन 29 मई 2026 को समस्तीपुर के डीआरएम कार्यालय के समक्ष आयोजित किया गया। सुबह से ही ख़राब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद आंदोलनकारी वहां पहुंचने लगे थे।
दोपहर तक आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। आंदोलन का नेतृत्व रेल विकास एवं विस्तार मंच के पदाधिकारियों ने किया। सभा की अध्यक्षता शंकर प्रसाद साह ने की जबकि संचालन जीबछ पासवान ने किया।
किन मांगों को लेकर उठा आंदोलन
आंदोलनकारियों ने रेलवे प्रशासन का समक्ष कई मांगें रखीं। इनमें से प्रमुख मांगे थीं :-
- अटेरन चौक रेल गुमटी पर ऑवरब्रिज निर्माण की मंजूरी
- मुक्तापुर रेल गुमटी पर ऑवरब्रिज निर्माण कार्य जल्द शुरू करना
- कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर नई रेल लाइन परियोजना शुरू करना
- केबल स्थान – कर्पुरीग्राम रेल परियोजना को मंजूरी
- दलसिंहसराय से पटोरी रेल लाइन विस्तार
- मुक्तापुर से थानेश्वर स्थान नई रेल लाइन निर्माण
- रेल कारखाना में पीओपी कार्य पूरा करना
- समस्तीपुर से लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन शुरू करना
आंदोलनकारियों का कहना था कि इन योजनाओं के पूरा होने से जिले की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
समस्तीपुर जिले से जुड़ी अन्य सामाजिक और विकास से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए सरायरंजन में सामुदायिक शिक्षा केंद्र उद्घाटन खबर भी पढ़ें।